जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन ने कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील से करीब 50 क्वार्टर आवंटित करने का आग्रह किया है। बताया गया कि पिछले दिनों प्रबंधन और यूनियन की संयुक्त हाउस कमेटी की बैठक में यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों के लिए आवास की समस्याओं का मुद्दा उठा था। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में टाटा स्टील से क्वार्टर अलॉट करने का आग्रह किया है। कैंटीन कमेटी की भी बैठक हुई, जिसमें खाद्य सामग्री के साथ सर्विस की बेहतर गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। इन कमेटियों में महासचिव त्रिदेव सिंह आदि सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.