जमशेदपुर, मई 28 -- टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों के इंसेंटिव बोनस, छुट्टी और कई अन्य सुविधाएं अब कंपनी की सभी भारतीय यूनिटों में एक समान होंगी। मंगलवार को वेतन संशोधन समझौते को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। यूनियन ने कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता, मेडिकल मद में 1.5 लाख रुपये की सीमा बढ़ाने, ग्रुप बीमा, महंगाई भत्ता (डीए) और अवकाश में एकरूपता का प्रस्ताव रखा। यूनियन ने एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए भी सम्मानजनक राशि देने का आग्रह किया। यूनियन का कहना है कि एनएस ग्रेड का वेतन संशोधन 2030 में लंबित है, लेकिन पुराने ग्रेड के समझौते में इन कर्मचारियों को भी उचित लाभ दिया जाए। ठेका मजदूरों के लिए स्किल एसेसमेंट सिस्टम लागू करने और उनके वेतन...