जमशेदपुर, जुलाई 7 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट (टीएसटीआई), बर्मामाइंस के मेधावी छात्रों को अगले चार वर्षों तक शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) और अमेरिका के मिशिगन स्थित गैर-लाभकारी संस्था सूरी सेवा फाउंडेशन (एसएसएफ) ने अपनी साझेदारी का नवीनीकरण करते हुए अप्रैल 2026 से अगले चार वर्षों के लिए 18.5 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत टीएसटीआई के मेकाट्रॉनिक्स तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रत्येक वर्ष सात मेधावी छात्रों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्कॉलर ऑफ द ईयर के अलावा दोनों शाखाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शामिल होंगे। यह सम्मान टाटा स्टील के पूर्व समर्पित कर्मचारियों सरदार न...