जमशेदपुर, जुलाई 25 -- टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) द्वारा देशभर के जनजातीय समुदायों से जुड़े घरेलू रसोइयों के लिए आयोजित 10 दिवसीय बुनियादी स्तर के क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन हो गया है। फाउंडेशन ने अपनी ट्राइबल क्यूज़ीन पहल के तहत इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट औरंगाबाद के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया था। 13 से 23 जुलाई, 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में 8 राज्यों की 12 जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 जनजातीय घरेलू रसोइयों ने हिस्सा लिया। यह कार्यशाला सीखने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पाक कला में नवाचार का एक अनूठा मंच बनी। पारंपरिक जनजातीय खाद्य विरासत के संरक्षक इन प्रतिभागियों को उनकी पाक कला और उद्यमिता से जुड़े कौशल को बेहतर बनाने के लिए गहन प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही जनजातीय व्यंजनों क...