जमशेदपुर, जनवरी 28 -- टाटा स्टील फाउंडेशन ने तकनीकी शिक्षा को अधिक किफायती बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से फाउंडेशन अपने तीन तकनीकी संस्थानों में कोर डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थियों को प्रति सेमेस्टर 20,000 रुपये की स्कॉलरशिप देगा। यह सब्सिडी आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (आरडीटीटीईसी), गोलमुरी, टाटा स्टील तकनीकी संस्थान (टीएसटीआई), बर्मामाइंस और जेएन टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (जेएनटीटीईसी), गोपालपुर में अध्ययनरत पात्र छात्रों को दी जाएगी। इन संस्थानों में उद्योग की जरूरतों के अनुरूप डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिन्हें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, अनुभवी शिक्षक और मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है। फाउंडेशन का कहना है कि प्रति सेमेस्टर दी जाने वाली 20,000 रुपये की यह सहाय...