टीएसएच के खिलाड़ियों ने जीते 37 पदक
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। 39वीं जिला जूडो चैम्पियनशिप कल्याणपुर स्थित सीएसजेएम विश्वविद्यालय में हुई, जिसमें द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 37 पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। सीएसजेएम विश्वविद्यालय के जूडो सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता के मिनी वर्ग में टीएसएच के वियांश अग्रवाल और युग गुरनानी ने स्वर्ण पदक जीता। संस्थान के ईडब्ल्यूएस योजना से जुड़े खिलाड़ियों ने भी सफलता की नई इबारत लिखी, इसमें शौर्य, अंशुमान तिवारी, श्रीवंतिका, आराध्या, श्रद्धा, लक्ष्मी और सृष्टि ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कोच सूरज बी थापा के कुशल प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, संयम और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि व जिला जूडो संघ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.