गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र से ट्रैफिक उपनिरीक्षक की बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों ने विजयनगर पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने युवक को जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है। यह भी पढ़ें- वाहन और मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तारआरोपियों की गिरफ्तारी एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक उमेश कुमार प्रताप विहार चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान डीपीएस रेडलाइट की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घबराहट में बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ...