बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा के प्रांगण में सोमवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेले का नेतृत्व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक विजय कुमार चौधरी एवं मध्य विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टीएलएम मेले में निर्णायक मंडल के रूप में पूर्व बीआरपी मनोज कुमार पिंकू, मध्य विद्यालय लवहरचक के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, मध्य विद्यालय रामदीरी के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिहमा पथला टोला के प्रधान शिक्षक नटवर कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय सिहमा डीह के प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार उपस्थित रहे। मेले में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा दि...