समस्तीपुर, फरवरी 10 -- मोरवा। बीआरसी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार झा एवं मनोज कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद, प्रमोद कुमार एवं ज्ञान भास्कर के निर्देशन में प्रखंड के सभी संकुलों से आए छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया। संचालन शशि मोनू ने किया। कार्यक्रम सहायक के रूप में दीपक कुमार, गगन कुमार एवं पुष्पा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं निर्णायक मंडल में पंकज कुमार, राकेश कुमार, रवि शंकर भारती एवं अमित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...