पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग में अपनी मेहनत के बदौलत आमजन की धारणाओं को बदला है। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्कूल के छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाए। छात्रों को संस्कारी ज्ञान दें। शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, बीएसए रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव कार्यक्रम में जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों की प्रतिमा को देखकर ल...