प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- समेकित शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स की ओर से शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) पर सोमवार को जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज में प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में शामिल डायट प्रवक्ता डॉ. अंबालिका मिश्रा, सीमा सिंह एवं अफरोज खातून ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर टीएलएम की उपयोगिता, स्व-निर्मित सामग्री, नवाचार, लर्निंग आउटकम एवं व्यवहारिकता के आधार पर मूल्यांकन किया। इसमें सैदाबाद की करूणा राय को प्रथम, कौड़िहार प्रथम की आशा यादव को द्वितीय और कौड़िहार द्वितीय के आशुतोष कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडेय ने कहा कि टीएलएम कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचारी...