रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा एसटी मोर्चा ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर टीएमसी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर टीएमसी सरकार की कड़ी आलोचना की। भाजपा रांची महानगर एसटी मोर्चा द्वारा फिरायालाल चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि देश की राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य भी है।उन्होंने कहा कि यह घटना टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है, जो आदिवासी समाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.