कोलकाता, जून 6 -- टीमएसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने शनिवार को टीएमसी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि कई अन्य नेता भी आने वाले दिनों में पार्टी से बगावत कर सकते हैं। ऋतब्रत ने टीएमसी में मची उठापटक के लिए ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगे यह भी कहाकि फिलहाल 61 विधायक हमारे साथ हैं। आने वाले समय में बागियों की संख्या में और इजाफा होगा और कुछ अन्य लोग भी हमारे साथ आ सकते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी के लिए बड़ी चुनौतीऋतब्रत बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी के 80 में से 60 विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाई है। फिलहाल यह मामला ममता बनर्जी की पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। न्यूज 18 क...