हिमांशी दहिया, नवम्बर 27 -- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों गुट आज शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे। सुनवाई शाम 4 बजे चुनाव आयोग के कार्यालय में होगी। विवाद के बीच पार्टी फंड पर भी बागी गुट ने दावा किया है।ममता बनर्जी गुट की ओर से ये नेता रखेंगे पक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की ओर से अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा चुनाव आयोग के सामने मौजूद रहेंगे। वहीं, बागी गुट का नेतृत्व पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी और अरूप रॉय कर रहे हैं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों गुटों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। आयोग उनके तर्क सुनेगा और निर्धारित प्रक्रिया...