नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस विधायक और फिल्मनिर्माता राज चक्रवर्ती की अभिनेत्री पत्नी शुभश्री गांगुली मेसी के साथ फोटो शेयर कर विवादों में आ गईं। सोशल मीडिया पर लोगों के सवाल उठाने और ट्रोल करने के बाद राज ने इसे लेकर पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि क्या शुभश्री का अभिनेत्री होने के कारण मेसी की प्रशंसक नहीं हो सकतीं? कहा कि कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर उन्हें इस तरह ट्रोल करना अनुचित है। राज ने कहा कि कई मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे, इसके बावजूद एक महिला को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती ने मैदान पर मेसी के इर्द-गिर्द भीड़ जुटने को गलत करार दिया। कहा कि इससे प्रशंसक मेसी केा नहीं देख सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.