नई दिल्ली, जून 19 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के लंबे समय तक सहयोगी रहे मलिक ने कहा कि वह अपने इस फैसले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।'नए संगठन में शामिल थे मलिक यह घटनाक्रम तृणमूल द्वारा अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल करने और अपनी पुन:गठित कार्यसमिति में मलिक को शामिल करने के कुछ दिन बाद आया है। मलिक ने 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके राजनीतिक करियर को तब बड़ा झटका लगा था, जब अक्टूबर 2023 में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले मे...