प्रयागराज, मई 31 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी विधायक खोकन दास को रविवार दोपहर हंडिया टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल में दर्ज कई मामलों में वांछित खोकन दास को ट्रेस करते हुए बंगाल पुलिस हंडिया पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के बाद अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के वर्धमान के पूर्व विधायक खोकन दास रविवार को फार्च्यूनर गाड़ी से दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे। इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने दोपहर करीब 12 बजे हंडिया टोल प्लाजा के समीप गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पेज-1 :: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी, जूते-अंडे भी मारे खोकन दास पर पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में म...