मुरादाबाद, मई 12 -- टीएमयू के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीओई) एवं कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (सीसीएसआईटी) की ओर से नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन, पोस्टर प्रजेंटेशन, टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग, कोडिंग कंटेस्ट, टेक्निकल क्विज आदि की प्रतियोगिताओं में बीटेक सीएस के स्टूडेंट्स का जलवा रहा। सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में बीटेक एआई की सृद्धि गुप्ता अव्वल रहीं। हार्डवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में इलेक्ट्रिकल इजीनियरिंग के अनमोल कुमार, अंश शर्मा और शिवम राज का ग्रुप विजेता रहा। पोस्टर प्रजेंटेशन में बीएससी एनीमेशन की तनिषा सक्सेना ने बाजी मारी। टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग में बीटेक साइबर सिक्योरिटी के अभिवंश विजेता रहे। इसी तरह कोडिंग कंटेस्ट में बीटेक एआई के यशवीर सैनी, जबकि टेक्निकल क्विज मे...