मुरादाबाद, मार्च 29 -- टीएमयू में 24वें तीर्थंकर महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक महोत्सव 30 मार्च को भव्यता और दिव्यता से मनाया जाएगा। यूनिवर्सिटी जिनालय से सुबह 7.15 बजे पालकी यात्रा निकलेगी। यहां से श्रीजी पालकी पर विराजमान होंगे। दिव्य घोष की धार्मिक संगीतमय धुनों में लीन श्रावक-श्राविकाएं श्रीजी के संग परिक्रमा करते हुए रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचेंगे। श्वेत और केसरिया परिधान में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव में लीन रहेंगे। इससे पहले प्रातः छह बजे जिनालय में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। श्रीजी के रिद्धि-सिद्धि भवन में विराजमान होने के बाद प्रातः साढ़े नौ बजे चार स्वर्ण कलशों से अभिषेक होगा, जबकि शांतिधारा स्वर्ण एवं रजत झारी से होगी। जिनालय और रिद्धि-सिद्धि भवन में महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलाधिपति सुरेश जैन ने ...