भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में टीएमबीयू के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि विवि में विजुअल आर्ट की पढ़ाई के लिए एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा ने मांग की है। कहा कि यह बेहतर मांग है। कुलपति ने प्राचार्य से कहा कि वे विजुअल आर्ट की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजें। साथ ही इसका पूरा बॉयलॉज तैयार करा लें। यह कोर्स स्ववित्त पोषित होगा या कैसे इसका संचालन होगा। इसके लिए शुल्क, इसके तहत पढ़ाए जाने वाले सिलेबस आदि की भी जानकारी हो। प्रस्ताव को वे एकेडमिक काउंसिल सहित अन्य निकायों से प्रस्ताव पास कराकर शिक्षा विभाग, बिहार को भेजेंगे। विद्यार्थियों की बेहतर सुविधा के लिए यह काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.