भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के नए सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय ने मंगलवार को योगदान दे दिया है। उन्होंने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे के समक्ष कागजी औपचारिकता पूरी की। डॉ. पांडेय ने कहा कि सीसीडीसी से जुड़े जो भी कार्य हैं, वे जल्द से जल्द निष्पादित होंगे। उन्होंने नई जिम्मेवारी देने के लिए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा का आभार जताया है। योगदान देने के मौके पर हर्षवर्धन दीक्षित, कर्मचारी नेता सुशील मंडल, प्रकाश पाठक, दीपक कुमार सिंह, दीपक राम, जयेंद्र, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.