भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2025-29) में नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। इसके लिए तैयारी शुरू की जाएगी। नामांकन के लिए शेड्यूल अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के प्रथम हफ्ते में निकाला जा सकता है। नामांकन की पूरी प्रक्रिया को लेकर रेगुलेशन का अध्ययन करने लिए नामांकन समिति को कहा गया है। यह निर्णय सोमवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन नामांकन समिति की बैठक में लिया गया है। बैठक में कई और मुद्दे पर चर्चा हुई। नामांकन आवेदन शुल्क पर भी विचार किया गया है। बैठक में कुलपति के अलावा डीन साइंस, डीन सोशल साइंस, डीन कॉमर्स, समर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना सहित अन्य सदस्य शामिल थे। नामांकन की तैयारी को लेकर दोबारा फिर से जल्द बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.