भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में एक जनवरी 2026 से अवकाश को लेकर नई व्यवस्था की शुरुआत होगी। इसके तहत अब टीएमबीयू और उसकी सभी इकाइयों में अवकाश के लिए शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी आवेदन के बाद अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी सूचना सभी इकाइयों के प्रधान को भी दी गई है, ताकि किसी स्तर से गड़बड़ी ना हो। अधिसूचना में कहा गया है कि अवकाश के लिए कर्मियों को समर्थ लीव माड्यूल (एसएलएम) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कर्मियों को bhagalpur.samarth.ac.in पोर्टल पर जाकर अपना समर्थ इंप्लॉय आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद डैश बोर्ड के ऊपर बांये किनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.