भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू ने लोकभवन के निर्देश पर नया पीएचडी ऑर्डिनेंस एंड रेगुलेशन 2026 लागू कर दिया है। यह रेगुलेशन चार जुलाई की प्रभावी तिथि से लागू होगा। इसकी अधिसूचना कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शुक्रवार को जारी कर दी है। इस संबंध में सभी पीजी विभागों के हेड को पत्र भेजा गया है। साथ ही रेगुलेशन की कॉपी भी भेजी गई है। निर्देश दिया है कि उसे अक्षरश: पालन कराना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...