भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में फरवरी से लेकर अब तक करीब 2600 पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है। इस कारण उनके सामने त्राहिमाम की स्थिति है। पिछले साल कई पेंशनर सेवांत लाभ और पेंशन नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में मृत्यु को प्राप्त हो गए थे। यह बातें टीएमबीयू के पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन फिर से यही स्थिति चाहती है पेंशनर आर्थिक अभाव में दम तोड़ दें।डॉ. सिंह ने कहा कि विवि के जिम्मेदार पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार अनुदान नहीं दे रही है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि विवि ने पिछले कई वर्षों से प्राप्त सरकारी अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। यह भी पढ़ें- टीएमबीयू के 2700 पेंशनरों के साथ त्राहिमाम की स्थिति इसका सीधा मतलब है कि...