भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू का 67वां स्थापना दिवस रविवार को है। इसकी पूर्व संध्या और विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को विवि परिसर स्थित इंडोर मल्टीपर्पस हॉल में विवि एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें 21 विद्यार्थियों ने जबकि तीन शिक्षकों ने रक्तदान किया। टीएमबीयू एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ितों की सहायता और रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर यह पहल की गई है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवि की वरीय शिक्षक डॉ. सुदामा यादव, डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना दुबे, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय झा, वीकेयर के मनोज कुमार एवं समन्वयक डॉ. राहुल ने स...