टीएमबीयू के रवींद्र भवन परिसर में अवैध निर्माण का प्रयास रोका
भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग परिसर में मंगलवार की दोपहर को कुछ युवकों ने अवैध धार्मिक स्थल निर्माण का प्रयास किया। घटना की सूचना तैनात गार्ड ने तत्काल हेड को दी। विभाग के लोगों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाने को दी। पुलिस और विभाग के हस्तक्षेप से निर्माण रोक दिया गया। हेड डॉ. केके मंडल ने प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह को लिखित रूप में स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही आशंका जताई है कि विभाग बंद होने के बाद फिर से अवैध निर्माण का प्रयास किया जा सकता है। इस संबंध में अग्रतार कार्रवाई करने का अनुरोध हेड ने विश्वविद्यालय से किया है। यह भी पढ़ें- 4.65 करोड़ से बनेगा आईआरपीएम विभाग और आईटी सेल यह भी पढ़ें- 4.65 करोड़ से बनेगा आईआरपीएम विभाग और आईटी सेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.