भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिले में एक ओर जहां बैडमिंटन की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, वहीं दूसरी ओर 33वीं सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जारी है। इसमें राज्यभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीएमबीयू के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी ओडिशा के संबलपुर में आयोजित ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जाने के लिए व्यवस्था से संघर्ष कर रहे हैं। वे अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, लेकिन विवि की लापरवाह व्यवस्था के कारण स्थिति बुरी है। व्यवस्था की गड़बड़ी के कारण खिलाड़ियों ने अपने पैसे से संबलपुर का टिकट कटा लिया, जबकि विवि में अब तक फाइल टेबलों पर धूल फांक रही है। इस व्यवस्था को लेकर खिलाड़ी से लेकर छात्र संगठन भी आक्रोशित है। खिलाड़ियों के मुताबिक विवि के खेल विभाग से छह दिसंबर को डीएसडब्ल्यू के माध्यम से फ...