भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीय में अंतिम बार नैक मूल्यांकन कराने वाले पूर्व कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का चांसलर (कुलाधिपति) नियुक्त किया गया है। वे टीएमबीयू में कुलपति के रूप में अपनी सेवा छह फरवरी 2014 से लेकर छह फरवरी 2017 तक दी थी। उनके कार्यकाल में कई जरूरी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां विवि को हासिल हुईं थीं। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हैं। साथ ही काशी हिंदू विवि के जैव रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक पत्र के मुताबिक यह नियुक्ति शिक्षा मंत्री द्वारा पांच वर्ष के लिए की गई है। यह भी पढ़ें- प्रो. रमाशंकर दुबे नीपा के चांसलर नियुक्त उन्होंने पूर्व में तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति के र...