भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी पुरुष हॉस्टलों में अवैध तरीके से असामाजिक तत्वों के मौजूद रहते हुए नशे की तस्करी करने का आरोप एक छात्र ने लगाया है। उसने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह के माध्यम से शिकायत पत्र दिया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल संख्या में दो और चार में कुछ लड़के अवैध तरीके से रहते हैं। वे लोग नशे की सामग्री की खरीद बिक्री करते हैं, साथ ही वैध तरीके से रहने वाले विद्यार्थियों के साथ मारपीट, रुपये की छिनतई, विरोध करने पर डराने का काम करते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपित लड़के का नाम कमरा नंबर सहित दिया है。

पीजी वन में नहीं हुई कार्रवाई पीजी हॉस्टल दो और चार के अलावा डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर ने संयुक्त रूप से पीजी हॉस्टल एक में निरीक्षण किया था, जहां एक दर्जन से ज्यादा ...