भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में लंबे समय से पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) की बैठक का इंतजार कर रहे शोधार्थियों को और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, गुरुवार को होने वाली पीजीआरसी की बैठक अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। यह समस्या पीएचडी के लिए नए रेगुलेशन को लेकर हुई है। दो अक्टूबर को लोकभवन से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए राज्य के सभी विवि के कुलपति के लिए आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि चार जुलाई 2026 के बाद जो भी पीएचडी पंजीयन होगा, उस पर रेगुलेशन 2026 लागू किया जाएगा।

नए नियमों का प्रभाव जबकि विवि में पैट 2023 की परीक्षा के बाद रिसर्च मैथडोलॉजी से लेकर अन्य प्रक्रियाएं रेगुलेशन 2016 के मुताबिक हुई हैं। टीएमबीयू में पीजीआरसी की बैठक में देरी हो गई, इसी कारण मामला अब नए रेगुलेशन को ल...