भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू की रग्बी पुरुष और महिला टीम ऑल इंडिया अंतर विवि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर जाएगी। इसकी व्यवस्था विवि प्रशासन ने कर दी है। दो से छह अप्रैल तक प्रतियोगिता का आयोजन होना है। दोनों टीमों के 12-12 खिलाड़ी बुधवार को रवाना होंगे। विवि के खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर टीम को भेजा जा रहा है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी है। दरअसल, सोमवार को विवि की रग्बी टीम को प्रतियोगिता में नहीं भेजे जाने के विरोध में छात्र राजद ने तीन घंटे तक धरना और नारेबाजी की थी। कुलसचिव कार्यालय के समीप विद्यार्थी बैठ गए और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। उन्होंने मांग की थी कि यदि टीम नहीं भेजी जाती है तो ...