भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पांच मार्च को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश के कारण किसी तरह की परीक्षाओं पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। अवकाश की अधिसूचना में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि जो भी परीक्षाएं हैं, उस पर अवकाश का प्रभाव नहीं पड़ेगा। परीक्षा के आयोजन को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने निर्देश जारी किया है, ताकि किसी केंद्र पर परीक्षा संचालन में परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...