भागलपुर, नवम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू की एनएसएस इकाई लगातार राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहरा रही है। इसको लेकर मुख्यालय का विशेष सहयोग विवि एनएसएस को है। इसी कड़ी में वर्ष 2021 के बाद बिहार के आठ विश्वविद्यालयों को बिहार के कला संस्कृति और युवा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.03 करोड़ की राशि जारी की गई है। टीएमबीयू को विभाग की तरफ से सबसे अधिक 18.75 लाख की राशि अनुदान के रूप जारी की गई है। यह राशि केंद्र द्वारा राज्य को प्राप्त होती है। यह जानकारी एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने दी। टीएमबीयू में एनएसएस की 25 इकाइयां संचालित हैं। दूसरे स्थान पर मुंगेर विवि को 18 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। डॉ. राहुल पूर्व में मुंगेर विवि में एनएसएस के पद पर कार्यरत थे। चार वर्ष बाद मिले इस अनुदान का श्...