भागलपुर, जनवरी 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के एनएसएस की ओर से आयोजित दूसरे चरण के 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। 12 जनवरी से स्थानीय होटल में चले इस प्रशिक्षण से बांका जिले को एक सौ 50 आपदा मित्र प्राप्त हुए। समापन सत्र में सभी को आपदा प्रबंधन किट वितरित किए गए। पहले चरण में भागलपुर के तीन सौ स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया था। समापन अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों को पुरस्कृत किया गया। एसडीआरएफ ने स्वयंसेवकों की व्यावहारिक व अन्य आपदा संबंधी विषयों पर परीक्षा ली, फिर ग्रेडिंग के आधार पर परिणाम घोषित किए। पुरस्कार वितरण में टीएमबीयू के बजट अधिकारी अभयानंद सहाय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व किट प्रदान किए। एसडीआरएफ टीम ने भी उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.