जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- जमशेदपुर। टाटा मेन हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट और ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने क्लबफुट (सीटीईवी) के इलाज के लिए पोंसेटी तकनीक पर वर्कशॉप आयोजित की। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों में शुरुआती इलाज के लिए पोंसेटी विधि की जागरूकता और कौशल बढ़ाना था। इसमें धीरे-धीरे मैनिपुलेशन, सीरियल कास्टिंग और सही फॉलो-अप शामिल है। कार्यशाला का उद्घाटन मेडिकल सर्विसेज की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह ने किया। अकादमिक और प्रैक्टिकल सत्र विभाग प्रमुख डॉ. जेके लाइक और उनकी टीम की देखरेख में हुए। कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। पोंसेटी करेक्शन के सिद्धांत, कास्टिंग तकनीक, फॉलो-अप और समस्या के दोबारा होने से रोकथाम पर चर्चा की गई। टीएमएच का उद्देश्य क्लबफुट का जल्द पता लगाना, समय पर इलाज और प्रभावी सुधार को बढ़ावा देना है, ताकि बच्चों...