मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध मुरादाबाद में आगामी 9 और 10 मई को मिस्टर इंडिया सबसे बड़ा बॉडी बिल्डिंग शो आयोजित किया जाएगा। टीएफसी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को ताजपुर स्थित एक जिम में आयोजकों की बैठक हुई। चैंपियनशिप के मुख्य आयोजक व वरिष्ठ बॉडीबिल्डर मोहम्मद तसलीम ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश से सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की खास बात महिला खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी, जो महिला सशक्तिकरण और फिटनेस के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाएगी। प्रतियोगिता में कुल 50 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बैठक में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.