नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Gyanesh Kumar News: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की वजह से इन दिनों चुनाव आयोग चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब देश में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक का चुनाव कराने वाली संस्था पर आरोप लगे हैं या विवादों में घिरा है। चुनाव आयोग ने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी थी जब टीएन शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त हुआ करते थे। तत्कालीन CEC पर चुनाव आयोग का एकमात्र बॉस बनने के आरोप लगे थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था, जहां से टीएन शेषन को निराशा हाथ लगी थी। उनके साथ चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने वाले एमएस गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया था। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में टीएन शेषन के साथ काम करने के अपने अनुभवों के बारे में बताया। गिल के अलावा जीवीजी कृष्णमूर्ति भी ...