भागलपुर, अगस्त 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकित ऐसे विद्यार्थी जो नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) में जाने के इच्छुक हैं। उनके लिए नामांकन चयन ट्रायल 22 अगस्त को कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह 6.00 बजे से शारीरिक जांच के तहत दौड़, शिटअप, पुशअप, ऊंचाई आदि के अलावा मौखिक एवं लिखित परीक्षा ली जाएगी। चयन ट्रायल के दौरान एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे ही अंतिम रूप से कैडेटों का चयन करेंगे। इससे पहले 18 अगस्त से 21 अगस्त तक सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक पंजीयन के लिए फार्म जमा लिया जाएगा। सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ दो फोटो कॉपी लाना अनिवार्य किया गया है। पंजीयन के लिए कॉलेज का परिचय पत्र एवं नामांकन रसीद, मैट्रिक एवं इंटर का अंक पत्र तथा एडमिट कार्ड, आधार कार्ड एवं निजी बै...