भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में बुधवार को एनएसएस स्वयंसेवकों के सात दिवसीय विशेष शिविर में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। उन्हें संबोधित करते डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत भूमिका और अपने दायरे को समझना आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राचीन काल से चली आ रही वेश्यावृत्ति और दहेज प्रथा की समस्या और उसके निराकरण पर प्रकाश डाला। कहा कि आवश्यकता है बेटी पढ़ाओ जैसे प्रेरणा अभियान चलाने की जरूरत है।दूसरे दिन की शुरुआत योग और शारीरिक गतिविधियों के साथ हुई। इसका नेतृत्व डॉ. जैनेंद्र कुमार ने किया। साथ ही नागरिक सुरक्षा विषय पर जानकारी दी। आपने नागरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी और स्वयंसेवकों से इन जानकारियों को अपने मुहल्ले और आसपास के लोगों से साझा करने को प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.