भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में शनिवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक प्राचार्य डॉ. दीपो महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन डॉ. जावेद अख्तर ने किया। डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने और विभागीय रजिस्टर और बाकी दस्तावेजों के उचित रखरखाव पर ध्यान देने की बात कही। डॉ. एम आलम ने कॉलेज की साफ-सफाई से संबंधित विभिन्न अहम बिंदुओं पर अपनी बात रखी। निर्लेश कुमार ने कॉलेज की आधारभूत संरचना और कर्मचारियों की कमी को पूरा करने का मुद्दा रखा। अंत में प्राचार्य ने सभी की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रयास होगा कि वर्ष में कम से कम दो बार इस तरह की बैठक बुलाई जाए। मौके पर डॉ. सुनंदा कुमारी, डॉ. नीतू, प्रज्ञा राय, डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. गरिमा त्रिपाठी, डॉ. राधा कुमारी, ड...