भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में सभी वर्ग की छात्राओं के अलावा एससी-एसटी विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क नहीं देना होगा। छात्र नेता आनंद राज ने कहा कि इसके लिए काफी संघर्ष किया गया था। आनंद ने अपने साथियों के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो से आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-3 (सत्र : 2024-28) में हो रही विसंगति को दूर करने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...