भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में क्रीड़ा समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसको लेकर बुधवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कॉलेज की महिला टीम चुनने पर विचार हुआ। जल्द ही ट्रायल के माध्यम से टीम तैयार की जाएगी। बैठक में कॉलेज के वार्षिक खेल बजट, वार्षिक खेलकूद समारोह सहित अन्य खेल गतिविधियों के आयोजन की तैयारी पर विचार हुआ। कॉलेज क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह मनोनीत किए गए हैं। जबकि सदस्य के रूप में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी, नवनीत कुमार, डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. प्रज्ञा राय, डॉ. अंशू कुमार, ...