भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती लेन स्थित प्राइवेट लॉज में रहने राकेश रंजन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार को दोपहर में राकेश का शव कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर विवि पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश मूल रूप से खरीक के अंभो के रहने वाले थे। पिछले तीन साल से लॉज में कमरा ले रखा था। परिजनों ने बताया कि राकेश रंजन टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी थे और खुद भी पढ़ाई करते थे। घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले में रहने वाले काफी संख्या में महिला एवं पुरुष घटनास्थल पर पहुंचे।शव चौकी के नीचे पड़ा था, कमरे में चारों तरफ उल्टी पसरा थाराकेश के मोबाइल पर रिंग होने पर उनके कॉल पिक नह...