पाकुड़, मई 13 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर में बुधवार को दूसरे दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता मूल्यांकन को लेकर आयोजित टीएनए (टीचर नीड्स एसेसमेंट) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली, जिसमें 113 शिक्षक-शिक्षिकाओं में 112 ने भाग लिया, जबकि 01 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 112 शिक्षक-शिक्षिकाओं में 112 शामिल हुए। दोनों सत्रों में कुल 224 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टीएनए परीक्षा में भाग लिया। टीएनए परीक्षा का निरीक्षण एडीपीओ पाकुड़ पियुष कुमार तथा एपीओ पाकुड़ राजेश कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में शिक्षकों की टीएनए परीक्षा शुरू बीपीओ श्याम ठाकुर ने...