गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, वंदना। ट्राइडेंट क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को टीएनएम अकादमी और यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। मैच में टीएनएम अकादमी श ने चार विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 135 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। अजान में 35 और शदान ने 21 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से वेदांश त्यागी ने पांच और सातिक ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी टीएनएम अकादमी की टीम ने 27 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए। मानस रावत ने 34 और सात्विक चौधरी ने 24 रन बनाए। यह भी पढ़ें- टीएनएम अकादमी ने चार विकेट से मैच जीता वेदांश त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...