बुलंदशहर, मई 22 -- टीएचडीसी (टहरी हाइड्रो डवलपमेंट कारपोरेशन) ने अपनी कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत सुपर थर्मल पावर परियोजना में मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 14 जून तक चलने वाली इस 25 दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला में क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश की 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की 30 वंचित बालिकाओं को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्लांट के कार्यकारी निदेशक परियोजना कुमार शरद, परियोजना प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार साहू, महाप्रबंधक सामाजिक एवं पर्यावरण हर्ष कुमार जिंदल और महाप्रबंधक संदीप भटनागर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मंजरी लेडीज क्लब की विनीता शरद व रीता साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

टीएचडीसी की प्रतिबद्धता परियोजना प्रमुख बिनोद कुमार साहू ...