रिषिकेष, अप्रैल 9 -- अरुणाचल प्रदेश में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली जलविद्युत परियोजना का निर्माण टीएचडीसीआईएल और अरुणाचल सरकार संयुक्त उद्यम कंपनी के जरिए पूरा करे्गी। परियोजना की अनुमानित लागत 14,105.83 करोड़ रुपये है। टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक (कारपोरेट संचार) डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना का निर्माण अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले में लोहित नदी पर किया जाएगा। इसके पूरा होने की अनुमानित अवधि 78 महीने है। परियोजना से प्रति वर्ष 4852.95 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन होगा। लोहित बेसिन की पहली जलविद्युत परियोजना के रूप में, यह राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार लाएगी। बिजली की अधिक मांग वाले समय में प्रबंधन में सहायत...