मोतिहारी, अगस्त 23 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि । घोड़ासहन की सीडीपीओ सावत्रिी दास ने शनिवार को टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रखंड क्षेत्र के घोड़ासहन उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के विभन्नि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर टीएचआर वितरण एवं संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीडीपीओ ने घोड़ासहन उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27, 25, 29 एवं 30 तथा घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के केंद्र संख्या 34, 37, 39, 40, 41, 42, 153, 155 एवं 188 का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर टीएचआर की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया एवं लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Araria News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ टीएचआर वितरण वहीं, महिला पर्यवेक्षिका श्वेता राज एवं नूतन कुमारी ...