टीईटी से छूट समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर शिक्षकों का प्रदर्शन
देहरादून, मई 18 -- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत अपनी 13 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। जिला महामंत्री अश्वनी कुमार भट्ट ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में धरना और 8 जून को सचिवालय कूच प्रस्तावित है। इस दौरान अध्यक्ष सूरज मन्द्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.